• Home
  • Bihar
  • मोदी जी की दिवंगत माता पर अपशब्दों के विरोध में पटना में आक्रोश यात्रा
Image

मोदी जी की दिवंगत माता पर अपशब्दों के विरोध में पटना में आक्रोश यात्रा

आज राज्यसभा सांसद सह बिहार महिला मोर्चा की माननीय अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता जी की अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा, बिहार प्रदेश द्वारा कांग्रेस नेता सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में चल रहे वोटर अधिकार यात्रा के दौरान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी पर अमर्यादित भाषा का उपयोग करने व अपशब्द बोलने के विरोध में पटना के वीर चंद्र पटेल मार्ग पर आक्रोश यात्रा का आयोजन किया गया।आक्रोश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी के साथ आम महिला शामिल हुई।

गौरतलब हो कि, कांग्रेस नेता और राजद के नेता जिस तरह जो संसद में और विधानसभा में संवैधानिक पद पर आसीन हैं उनके द्वारा देश ही विदेश में भी आदरणीय देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की स्वर्गीय माता के लिए ऐसी अमर्यादित भाषा का उपयोग करना निंदनीय और घृणित कृत्य हैं जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को अपने उद्बोधन में राज्यसभा सांसद सह बिहार महिला मोर्चा की माननीय अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता जी ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य स्वर्गीय माताजी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है। यह केवल प्रधानमंत्री जी की माताजी का नहीं, बल्कि हर मां और हर महिला के सम्मान का अपमान है। राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन मातृ सम्मान पर प्रहार हमारी संस्कृति के खिलाफ है। राहुल और तेजस्वी को इस घृणित कृत्य के लिए देशवासियों और बिहार की जनता से माफी माँगनी चाहिए।

आक्रोश यात्रा का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज जायसवाल जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती भारती सुमन, वरिष्ठ नेत्री सुषमा साहू जी, प्रदेश मंत्री सीमा पांडेय, सीमा झा, शशि बेलडीहा
प्रदेश मिडिया इंचार्ज कुमारी बसुधा, , माला सिन्हा, कांति केशरी, प्रीति पाठक, गुड़िया तिवारी, माला सिन्हा, पिंकी यादव एवं सुनीता दुबे समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्य और आम महिला शामिल हुई।

कुमारी बसुधा
मिडिया इंचार्ज
महिला मोर्चा, बिहार
मोबाइल – 8789770034

Releated Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने किया बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ, 105 करोड़ की राशि ट्रांसफर

पटना, 2 सितम्बर 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी…

ByBysachtalksnews Sep 2, 2025

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCA के अधीन, अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा – यह बिहार क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय है।

  राजगीर क्रिकेट स्टेडियम BCA के अधीन, अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा…

ByBysachtalksnews Sep 2, 2025

आयकर चौराहा पर पाटलिपुत्र अशोक की जमीन पर ITC बनाएगा नया पाँच सितारा होटल

आयकर चौराहे पर होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि पर जन निजी भागीदारी के तहत आइटीसी होटल्स द्वारा पाँच…

ByBysachtalksnews Sep 1, 2025
3 Comments Text
  • jackpotcitycasinochile says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I have tried many casinos but this one stands out for its fairness and game variety. The progressive jackpots keep me coming back and I always appreciate the transparent terms on every bonus. Safe and entertaining from day one. jackpotcitycasinochile
  • okkingcc says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Stepping into this site felt like being welcomed into an exclusive VIP lounge where the games are carefully curated and the payouts are never delayed. I enjoy how they listen to player feedback and constantly roll out fresh tournaments that keep things lively. It is easily the most satisfying place I have played at this year. Sign up at okkingcc
  • jilievoclublogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey guys! Jilievoclublogin is where the real fun starts. Easy login and tons of games to choose from. Been having a blast! Check it out jilievoclublogin.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top